Site icon News1India

Gujarat: बस चालक को आया हार्ट अटैक, सामने से आ रही Toyota Fortuner कार में मारी टक्कर, 9 की मौत, 28 घायल

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस ने एसयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस सूरत में चल रहे प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव समारोह से लौट रहे लोगों से भरी हुई थी। लग्जरी बस सूरत से वलसाड जा रही थी। इस दौरान बस ने नवसारी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार में टक्कर मार दी।

कार सवार 9 लोगों में से 8 की मौत

बताया जा रहा है कि बस चालक को दिल का हार्ट अटैक आने के कारण उसका वाहन से नियंत्रण हट गया। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। वहीं कार में नौ लोग सवार से जिसमें से आठ की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 28 लोग घायल हो गए। 11 को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है।

इस बीच नवसारी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि यह दुर्घटना वेसमा गांव के पास हुई है। जब एसयूवी कार विपरीत दिशा से आ रही थी। कार में यात्रा करने वाले सभी लोग गुजरात के अंकलेश्वर के रहने वाले थे। वह वलसाड से अपने घर जा रहे थे।

15 जनवरी तक चलेगा स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव

उपाध्याय ने बताया कि बस के यात्री वलसाड के निवासी थे। तड़के भीषण दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिसंबर को अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया था। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर को शुरू हुआ था जो 15 जनवरी, 2023 तक चलेगा।

Exit mobile version