Site icon News1India

गुरुग्राम में CNG पंप पर तैनात 3 कर्मचारियों की धारदार हथियार से हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित सीएनजी पंप पर काम करने वाले तीन युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना बीती रात 2:40 बजे की बताई जा रही है। मरने वाले तीनों युवक सीएनजी पंप काम करते थे।मरने वालों की पहचान पुष्पेंद्र, नरेंद्र और भूपेंद्र के रूप में हुई है और सभी बदायूं के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें से एक पंप का मैनेजर व अन्य दो सहयोगी हैं। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन मौके पर पहुंचीं और मुआयना किया।


बंद पड़े मिले सीसीटीवी कैमरे
अब तक की पुलिस जांच में पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। सेक्टर-40 थाना प्रभारी व सीआईए 31 के साथ अन्य टीमें मौके पर हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किसी तरह की लूटपाट नहीं की है, यहां तक कि कार्यालय में मृतकों के मोबाइल पड़े मिले हैं।


दो लोगों की कार्यालय में हत्या और एक की हाईवे पर
पुलिस का मानना है कि मृतक सुबह उठकर पंप खोलने की तैयारी ही कर रहे थे कि हमलावर आए होंगे और धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया होगा। घटना में सीएनजी पंप के मैनेजर, सेल्समैन व एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। हमलावरों ने दो व्यक्तियों को कार्यालय में ही मार दिया है जबकि तीसरा भागता हुआ हाईवे की ओर गया गया, जहां पर उसकी मौत हुई है।


किसी पुराने कर्मचारी का हो सकता है हाथ
घटना में किसी पुराने कर्मचारी का हाथ बताया जा रहा है, जो मैनेजर से रंजिश रखता है और उसने पूरी टीम को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन का कहना है कि जांच चल रही है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version