Site icon News1India

Haryana Nuh Clash: नूंह में जिस होटल की छत से हुआ था पथराव, उस पर हुआ बुलडोजर का वार

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर आज फिर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। वहीं 31 जुलाई को हिंसा वाले दिन जिस सहारा फैमिली रेस्तरां की छत से पथराव किया गया था। बता देंं कि उस पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि ये होटल अवैध तरीके से बना हुआ है।

वहीं सहारा फैमिली होटल झंडेवालान चौक से नल्हड़ के बीच पड़ता है। आपको बता दें कि शनिवार को भी नूंह जिले के पिनगवां, ग्राम बिसरू, ग्राम बीवा, नांगल मुबारिकपुर, पलड़ा शाहपुरी, अगोन, अड़बर चौक, नल्हड़ रोड, तिरंगा चौक सहित कई अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण तोड़े गए थे।

हरियाणा सरकार ने शनिवार को नूंह में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं का निलंबन 8 अगस्त तक बढ़ा दिया। आधिकारिक आदेश में कहा गया कि पलवल जिले में इन दोनों सेवाओं का निलंबन 7 अगस्त शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर 31 जुलाई को नूंह में हुई झड़प के बाद मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। बाद में यह झड़प गुरुग्राम और राज्य के अन्य जिलों में फैल गई। झड़पों में छह लोगों की मौत हो गई है।

Exit mobile version