Site icon News1India

Rahul Gandhi : ‘नेताओं ने पार्टी से ज्यादा खुद को रखा ऊपर …’ हरियाणा हार पर राहुल का बयान

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi : हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में समीक्षा चल रही है। हरियाणा की हार के संदर्भ में आज कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के साथ पहली महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहे।

इस बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा को भी आमंत्रित किया गया था। ​सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान राहुल गांधी ने टिप्पणी की कि चुनाव में नेताओं ने व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता दी।

राहुल ने कही ये बात

राहुल गांधी ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान पार्टी के हितों को दूसरे स्थान पर रखा गया और नेताओं के व्यक्तिगत हितों की प्रधानता रही।​ सूत्रों के अनुसार, चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए एक तथ्य जांच समिति बनाई जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

बैठक के समाप्त होने के बाद अजय माकन ने कहा कि नतीजे चौंकाने वाले और अप्रत्याशित हैं। उन्होंने बताया, “आज हमने बैठक की और हरियाणा में हार के कारणों पर चर्चा की। हम अपने विश्लेषण को जारी रखेंगे… केसी वेणुगोपाल आगे क्या कदम उठाएंगे, इसके बारे में आपको बाद में सूचित किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन जारी रहेगा, UP उपचुनाव में कांग्रेस के साथ लड़ेगी सपा..अखिलेश का बड़ा बयान

Exit mobile version