Site icon News1India

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौत बनकर आई गर्मी,,,एक हफ्ते में हुई 120 मौतें

लखनऊ: गर्मी से चक्कर आते है बीपी डाउन हो जाता है। लेकिन इस साल पड़ रही भीषण गर्मी तो लोगों की जान ही ले रही है। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में ही भीषण गर्मी के कारण देवरिया में 54 लोगों की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में पिछले तीन दिनों में 18 तो वहीं बलिया में लगभग 69 लोगों की मौत हो चुकी है। वाराणसी में भी सात लोगों की लू लगने से मौत हो गई ।

CM योगी आदित्यनाथ ने की इस मुद्दे पर हाईलेवल मीटिंग

प्रदेश में लगातार भी, गर्मी से हो रही मौतों को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हाईलेवल मीटिंग की। जिसमें सीएम योगी ने कहा कि अफसर हर स्तर पर अलर्ट रहें। गर्मी के कारण कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं रहनी चाहिए। प्रदेश में जगह-जगह पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। वहीं हर बीमार को समय पर इलाज पर मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में 3 दिन में हुई 54 मौते के बाद यूपी के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है।

लू लक्षणों औ बचाव के लिए लोगों को किया जाए जागरूक- CM योगी

इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्मनाथ ने रोजाना राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर पर मौसम के पूर्वानुमान का बुलेटन जारी करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लू के लक्षणों और उससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। वहीं किसानों को भी हीटवेव से बचाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कहीं भी अनावश्यक बिजली न काटी जाए। वहीं ट्रांसफर जलने जैसी समस्याओं का भी जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version