Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Honorkilling: प्रेमप्रसंग ने ली दो की जान, लड़की को दफनाया, लड़के के शव..

Honorkilling: प्रेमप्रसंग ने ली दो की जान, लड़की को दफनाया, लड़के के शव को गन्ने के खेत में छिपाया

बस्ती। अक्सर ऑनर्किलिंग के मामले चर्चा का विषय बने रहते है। युवक युवती  के प्रेम से नाराज परिजन ऑनर्किलिंग जैसी घटना को अंजाम देते है। ताजा मामला यूपी के बस्ती से सामना आया है। जहां एक प्रेमप्रसंग के चलते परिजनों ने युवक युवती की जान ले ली। इस घटना से इलाके में हड़कप मच गया है।

गन्ने के खेत से बरामद युवक का शव

जानकारी के मुताबिक परिजनों ने हत्या के बाद लड़की को दफना दिया तो वहीं लड़के को मार कर उसके शव को छिपा दिया। जब लड़का घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। काफी ढूंढ़ने पर युवक का कुछ पता नहीं चला तो शक के आधार पर परिजनों ने पुसिल को इस की शिकायत की। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने काफी देर की छानबीन के बाद युवक के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया।

जोश में खो बैठे होश

दरअसल युवक युवती का प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की के परिजनों ने दोनों आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद वो अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए। और जोश में होश खो बैठे। जिसके बाद परिजनों ने काफी निर्दयता पूर्वक दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों की हत्या लाश को ठिकाने लगा दिया। यह मामला रूधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक गांव का है।

आपको बता दें की युवक युवती के घर ड्राइवर का काम करता है। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। जिससे नाराज परिजनों ने दोनों की हत्या कर के शवों का ठिकाने लगा दिया।

Exit mobile version