Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ओडिशा ट्रेेन एक्सीडेंट के बारे में कैसे पहले से जानते थे बाबा बागेश्वर?

ओडिशा ट्रेेन एक्सीडेंट के बारे में कैसे पहले से जानते थे बाबा बागेश्वर?

ओडिशा भीषण ट्रेन दुर्घटना को लेकर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरा मन व्यथित है, इससे हमें बहुत पीड़ा हुई है। हम अर्जी लगाएंगे कि घायल लोग जलद से जल्द स्वस्थ हो जाएं। वहीं ट्रेन हादसे पर जब बागेश्वर धाम सरकार से पूछा गया कि आपकी शक्ति बड़ी घटना का संकेत दे है? तो उन्होंने कहा, हां।

भगवान कृष्ण को भी ये पता था कि…

धीरेंद्र शास्त्री  ने कहा कि घटना के बारे में जानना और उसको टालना दोनों अलग-अलग बात है। भगवान कृष्ण को भी ये पता था कि महाभारत होगी, लेकिन लाख कोशिशों के बाद वह उसे टाल नहीं पाए। हमारी शक्ति जितनी पवन की ग​ति है, वहां तक संकेत देती है। हम राष्ट्र के हित के लिए अर्जी लगाते रहे हैं। चाहे आतंकी हमला हो या छुपी हुई बात हो, हम अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते रहेंगे।

बिना रोए तो मां भी बच्चे को दूध नहीं पिलाती, तो हम कैसे…

उन्होंने आगे कहा कि कई वैज्ञानिक और भूगर्भ शास्त्री गुप्त तरीके से हमारे पास आते हैं। जब तक कोई हमारे पास नहीं आएगा, बालाजी के पास अर्जी नहीं लगाएगा, तो हम कैसे किसी को कुछ बताएंगे। बिना रोए तो मां भी बच्चे को दूध नहीं पिलाती। ओडिशा रेल हादसे पर बागेश्वर बाबा ने कहा कि हादसे में जान गवाने वाले लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। उनकी आत्म की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

ओडिशा ट्रेन हादसे में 288 की मौत, 900 घायल

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हुई थी। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि 900 से अधिक लोग घायल है। देश की आजादी के बाद का यह सबसे बड़ा रेल हादसा माना है। हादसे के बाद बालासोर में चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है। अस्पतालों में डॉक्टर घायल लोगों की जान बचाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं।

 

Exit mobile version