Site icon News1India

कलयुगी बेटे ने छोटी सी बात पर गला घोंटकर ली अपनी मां की जान, बचने के लिए रची थी ये साजिश

हावड़ा: छोटी सी बात पर कलियुगी के बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी. मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल ये घटना हावड़ा जिले के संकरैल के चपातल्ला इलाके की है. पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम श्यामली कारा (56) और आरोपी बेटे का नाम सरोज कारा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को महिला की मौत का शक हुआ. जिसके बाद पुलिस की जांच में सनसनीखेज जानकारी सामने आई. पुलिस ने बताया कि बेटे ने पूछताछ के दौरान आखिरकार अपनी मां की हत्या करना कबूल कर लिया.

पुलिस ने बताया कि 9 जुलाई को सरोज कारा अपनी मां को सांकराइल के हाजी एसटी मलिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी. जहां सरोज ने डॉक्टरों को बताया कि सीढ़ियों से गिरने से मां गंभीर रूप से घायल हो गई है. प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस की जांच में सनसनीखेज जानकारी सामने आई

महिला कथित तौर पर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी. इस घटना के बाद सांकरैल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. कुछ दिन पहले पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली,

गला घोंटकर ली अपनी मां की जान

जिसके बाद यह साफ हो गया कि श्यामली की मौत सीढ़ी से गिरने से नहीं बल्कि गला दबाकर की गई है. हालांकि पुलिस को मृतक के बेटे पर पहले से ही शक था. जब पुलिस ने सरोज से गहन पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

गुस्से में आकर उसने मां की गला दबाकर हत्या की

सरोज ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां से उसकी अनबन रहती थी और अक्सर झगड़े हुआ करते थे. इसी वजह से गुस्से में आकर उसने मां की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी बेटे को शुक्रवार को हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

Read Also – Varanasi: चौकी इंचार्ज ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर आरोप लगाकर खाया जहर

Exit mobile version