पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में पति ने अपने दोस्त का गला रेता और निकले खून को पी गया

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। जहां पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में पति ने अपने दोस्त की हत्या करने की कोशिश की। आरोपी ने पत्नी के प्रेमिका का गला रेत कर हमला कर गला काट दिया फिर निकले खून को पी गया। घटना के वक्त दूर खड़ा उसका तीसरा दोस्त वीडियो बना रहा था। आपको बता दे, घटना 19 जून की बताई जा रही है जिसका वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस ने आरोपी शख्स की पहचान कर अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी की पहचान विजय और घायल व्यक्ति की पहचान मारेश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान विजय ने जानकारी दी कि उसने मारेश पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसे उसकी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध होने का शक था।

गल काट कर पीने लगा खून

पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक को लेकर विजय ने मारेश का सबक सिखाने का मन बनाया। वो किसी बहाने 19 जून को अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को जंगल ले जाता है। मारेश जब तक कुछ समझ पाता विजय उसकी गला रेत देता है। पहले आरोपी ने उसके गले को काटा और फिर उसका खून पीने लगा। वो अकेला घटनास्थल पर वहां मौजूद नहीं था उसके साथ उसका दोस्त पास में खड़ा होकर वीडियो रिकॉर्ड करता रहा।

विजय के हमले से मारेश बुरी तरह से घायल हो गया। जहां इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गाय। मारेश की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। आपको बता दे, घायल मारेश और विजय पहले से ही एक दूसरे को जानते थे।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version