Site icon News1India

लखनऊ में जनसम्पर्क अभियान को लेकर हुई अहम बैठक ,घर –घर तक पहुंचने के लिए किया जाएगा हर प्रयास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया हर-घर संपर्क अभियान के 9 वर्ष पूरे हो चुके है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मिलकर डिजिटल बैठक की है जिसमें महा –जनस्पर्क के अंतर्गत आने वाले हर प्रयास करने की योजना तैयार की गई है ।

हर घर की दहलीज तक पहुंने की तैयारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बैठक में कहा कि महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत विगत सभी कार्यक्रम व अभियान सफल व प्रभावी रहे है.उन्होंने  साथ ही कहा कि सम्पर्क से समर्थन तथा घर-घर सम्पर्क अभियान के लिए एक बार फिर जुटना है और हर घर की दहलीज तक पहुंचना है और प्रभावी अभियान के लिए शक्तिकेन्द्र पर जिम्मेदारियां तथा जवाबदेही तय की जाए इसकी कार्ययोजना बनाकर सघन जनसम्पर्क के द्वारा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाया जाए।

बैठक में कौन –कौन रहे मौजूद ?

महा-जनसम्पर्क अभियान की बैठक ने जिलापंचायत अध्यक्ष तथा सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, सहकारिता क्षेत्र से जुडे़ पार्टी के नेताओं और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे साथ ही सभी लोग मिलकर प्रत्येक गांव में मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने में प्रयास करेंगे . वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने  विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के झूठ, फरेब व षडयंत्रकारी राजनीति का जवाब मोदी सरकार व योगी सरकार की गरीब कल्याणकारी नीतियां, सुशासन, सशक्त कानून व्यवस्था, राष्ट्रहित में समर्पित भाजपा सरकारों का प्रत्येक निर्णय तथा देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास है।

 

अभियान की योजना में बदलाव            

अभियान के तहत जिला प्रभारी जिलों में प्रवास करेंगे। वहीं मण्डल प्रभारी शक्तिकेन्द्रों पर प्रवास सुनिश्चित कर बूथ अध्यक्षों के साथ अभियान को गति देंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय परिसरों में शिक्षकों तथा युवाओं के बीच सम्पर्क से समर्थन अभियान के माध्यम से 9090902024 पर मिस्ड कॉल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंचाया जाएगा ।

Exit mobile version