Site icon News1India

लखनऊ गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी इमरान हुआ गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

राजधानी लखनऊ में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में इमरान के पैर में गोली लगी है। इमरान पर अपने साथी आकाश के साथ मिलकर ट्यूशन पढ़ाकर घर जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। वहीं, पुलिस ने ऑटो में पीछे बैठा आरोपी का साथी आकाश तिवारी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद इमरान की तालाश जारी थी। फरार चल रहे इमरान की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।

DCP प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को इमरान उर्फ मुस्तफा के कठौता झील के पास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी और क्रॉस फायरिंग की, जिसके चलते इमरान के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक बंदूक बरामद हुई है।

बता दें कि, लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एक युवती ट्युशन पढ़ाकर ऑटो से घर लौट रही थी। इस दौरान ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ युवती को अगवा कर लिया। जिसके बाद दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसके सिर पर हमला कर दिया गया। जिस कारण वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में युवती को हुसड़िया चौराहे पर फेंक दिया और फरार हो गए।

पीड़िता के होश आने के बाद वह घर पहुंची और घरवालों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के घरवाले उसे लेकर गोमतीनगर थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मामला सुनकर गोमती नगर इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना विभूति खंड थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। परिजन पीड़िता को लेकर विभूति खंड थाने पहुंचे। जहां इंस्पेक्टर विभूति खंड ने पीड़िता से तहरीर तो ली, मगर इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। जब पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से इस मामले में मदद की गुहार लगाई, तब आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस घटना की IPC की धारा 342,376-D,323,392 और 506 में FIR दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, आपको बता दें कि लगभग 18 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा था।

इस पूरे घटना पर लखनऊ पुलिस के DCP ईस्ट ने अपने बयान में बताया कि एक ऑटो-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर ट्यूशन से आती एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को हुसड़िया चौराहे पर फेंक दिया।

Exit mobile version