Site icon News1India

कर्नाटक में मुस्लिम महिलाओं को बुर्के में रहने की चेतावनी, नहीं तो दी गई सरेआम पिटाई की धमकी

Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरू में सोशल मीडिया में मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24X7 नाम से एक मैसेज सर्क्युलेट किया गया है. जिसमें ये कहा गया कि पिछले कुछ दिनों से ये देखा जा रहा है कि मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक स्थलों बिना बुरखे के देखी जा रही हैं. साथ ही मुस्लिम महिलाओं द्वारा कुछ अश्लीलता करने की बातें भी सामने आईं हैं।

इस मैसेज में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि मुस्लिम महिलाएं ऐसा करना बन्द कर दें नहीं तो पब्लिक में उनकी पिटाई कर दी जाएगी, मैसेज में मुस्लिम अभिभावकों से भी इस लिहाज से चोकन्ना रहने और महिलाओं को ऐसा करने से रोकने की सलाह दी है.

मंगलुरु पुलिस कमिश्नर शशिकुमार ने कहा कि चूँकि मंगलुरू एक संवेदनशील इलाका है इसीलिए ऐसी पोस्ट पर नज़र रखने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है और टीम को इस मैसेज के बारे में जानकारी मिली है, पुलिस का कहना कि ऐसे मैसेज कहाँ से ओरिजिनेट होते हैं उसका पता लगाना मुश्किल है, ज्यादातर मैसेज विदेशी नम्बर्स से लिंक्ड होते हैं या फिर ऐसे मैसेज से विदेशों से ही भेजे जाते हैं, कमिश्नर ने इस मैसेज की जाँच की बात कही है.

(BY:VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version