Site icon News1India

लखीमपुर खीरी में अराजक तत्वों ने फेवीक्विक से चिपकाया EVM में सपा का बटन, डेढ़ घंटे तक मतदान रहा बाधित

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के सदर विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दरअसल, लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी पोलिंग बूथ पर लगी ईवीएम मशीन में अराजक तत्व ने फेवीक्विक डाल दिया। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा।

पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने बताया, ‘किसी ने शरारत करके हमारी पहले नंबर पर जो बटन है, उसमें फेवीक्विक डाल दिया, जिस वजह से वह बटन ही दब नहीं रहा था, हमने शिकायत की, इसके बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई की, इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक वोटिंग रूकी रही।’

लखीमपुर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने बताया, ‘हम तो मांग करते हैं कि जिसने हरकत की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, सीसीटीवी में उसकी तस्वीर जरूर होगी, अभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पहले नंबर के बटन पर किसी ने फेविक्विक डाला है, जो नहीं दब रही है।’

पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे एक मतदाता ने कहा, ‘यहां सुबह से वोटिंग चल रही थी, हम लाइन में लगे हुए थे तभी किसी ने बताया कि ईवीएम पर फेविकोल लगा हुआ है, बटन नहीं दब रहा है, हम करीब दो घंटे से खड़े हैं, कई अधिकारी आए हैं।

Exit mobile version