Site icon News1India

ओडिशा में मां ने चंद पैसो के लिए बेची अपनी 8 महीने की बच्ची, आखिर क्या थी मजबूरी?

जब किसी बच्चे को दर्द होता है तो उससे ज्यादा दर्द मां को होता है। एक मां अपने बच्चे को खुद से दूर करने की कल्पना तक नहीं कर सकती है। लेकिन गरीबी और भूख मां को बच्चे से दूर कर करने के लिए मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ओडिशा के मयूरभंज से, जहां मां ने खुद अपनी 8 महीने की बच्ची को महज 800 रुपये में बेच डाला। एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी।

बेच दी अपनी 8 महीने की बच्ची

एक औरत ने अपनी 8 महीने की बेटी को चंद पैसे के लिए बेच दिया। इस घटना ने हर किसी को चौंका के रख दिया। हालांकि पुलिस ने बच्ची को रेस्क्यू कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम करामी मुर्मू है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

एक रिपोर्ट के मुताबिक करामी मुर्मू पैसों की तंगी से जूझ रही थी। जिसके चलते वो अपनी दूसरी बच्ची का पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी। इसके बाद उसने दूसरी महिला को अपनी बच्ची सौंपने का फैसला किया। इस बात की जानकारी पति मुशू मुर्मू को नहीं थी। महिला का पति पति तमिलनाडु में रोजगार करता था।

जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने 800 रुपये में बच्ची को बेचा तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। युवक ने पुलिस से कहा कि उसे नहीं पता था कि मेरी पत्नी ने बेटी को आखिर क्यों बेेच दिया जब मैं घर लौटा तो वो घर पर नहीं थी। युवक ने अपनी बेटी को खोजा लेकिन जब वो नहीं मिली तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने बच्चा खरीदने आए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा खरीदने वाली फूलमणि मरांडी का कहना है कि मैंने एक महीने पहले 800 रुपये में बच्ची को खरीद है।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version