Site icon News1India

यूपी के इस प्राइमरी स्कूल में 15 अगस्त पर बच्चों के सामने हुआ अश्लील डांस, गानों पर थिरकी बार बालाएं

महराजगंज जिले के एक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर्केस्ट्रा नृत्य कराए गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय परिसर में आर्केस्ट्रा की नृत्यांगनाए थिरकती नजर आ रही हैं। यही नहीं उनके अश्लील गीत पर खूब हूटिंग हो रही है।

इस दौरान दर्शक दीर्घा में स्कूली बच्चे भी अपना ड्रेस पहन कर बैठे हैं। तो वहीं उनके पीछे गांव के लोग दर्शक के रूप में शामिल हैं। इस वीडियो के वायरल होने का बाद बेसिक शिक्षा विभाग मे हड़कंप मैच गया है। हालांकि इस वायरल हो रहे वीडियो को न्यूज एजेंसी द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग सक्रिय हो गए। इसकी जानकारी जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी बीएसए को भी दिया।

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इसकी जांच की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। साथ ही विभागीय अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है और शिक्षकों के साथ शिकायत दर्ज करवाने वाले लोग भी सम्भावित कार्रवाई पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

जिसके बाद जिलाधिकारी ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों के सामने नेताओं द्वारा थिरकने की घटना को अनैतिक मानते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़े-बैंगलोर में सीखा, कानपुर से माल लिया और शाहजहांपुर में बना डाली नकली काली मिर्च, पुलिस ने कई कुंतल माल किया बरामद

Exit mobile version