Site icon News1India

PM मोदी का गुजरात दौरा, बनासकांठा में करेंगे 3 लाख महिलाओं को संबोधित, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले है. वहीं जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे ही राजनीतिक नेताओं का दौरा भी शुरु हो गया है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18,19 और 20 अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात रहेंगे, इस दौरे के दौरान पीएम बनासकाठा में तीन लाख महिलाओं को सम्बोधित करेंगे।

गुजरात विधानसभा के पहले पीएम का वहां जाना अहम दौरा माना जा रहे है. पीएम 18 अप्रैल शाम  5.30 बजे कर गुजरात में पहुंचेंगे. जिसके बाद शाम को 6 से  7 बजे के बीच वह कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर के दौरे पर जाएंगे, वहीं रात्रि विश्राम गांधीनगर के राजभवन में करेंगे।

19 अप्रैल को पीएम गांधीनगर हेलीपैड से बनासकांठा की बनासडेरी के विभिन्न विभिन्न प्रोजेक्ट के लिये दियोदर जाएंगे, जहां वह तीन लाख में महिला पशुपलकों को संबोधित करेंगे, ये कार्यक्रम सुबह 9.40 से  11.40 तक दियोदर  में होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1.20 मिनट पर जामनगर पहुंचेगे, जामनगर में आयुर्वेदिक केंद्र स्थापित किया जा रहा है जिसका वह उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी. बता दें कि आयुर्वेदिक केंद्र ग्लोबल सेंटर पारंपरिक चिकित्सा केंद्र विकसित करने के लिए तैयार किया जाएगा है. 1 हजार करोड़ की लागत से इस केंद्र को तैयार किया जाएगा।

अलग अलग प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

इसके बाद पीएम शाम साढ़े तीन से पांच बजे तक जामनगर कार्यक्रम में शामिल होंगे, फिर जामनगर से वापस गांधीनगर राजभवन आयेगे. 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री दाहोद और पंचमहाल के अलग-अलग प्रोजेकट का उद्घाटन करेंगे।

उससे पहले पीएम मोदी सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक महात्मा मंदिर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन में शामिल होगे, दोपहर 2 बजे राजभवन से दाहोद के लिए प्रस्थान करेंगे, दाहोद में 3.30 से 4.30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होगे,दाहोद हेलीपैड से अहमदाबाद और अहमदाबाद से वापस दिल्ली लौटेंगे।

Exit mobile version