Site icon News1India

Arunachal Pradesh के तवांग इलाके में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,  जिसमें एक पायलट शहीद हो गया और दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

इस वजह से हुआ हाद्सा

सेना के अनुसार चीता हेलीकॉप्टर अपनी नियमित ड्यूटी करते हुए जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू में फायर डिवीजन के बॉल जीओसी को पहुंचाकर सुरवा सांबा क्षेत्र की ओर लौट रहा था। तवांग के निकट यह हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1 पायलट शहीद

दुर्घटना में घायल दोनों पायलटों को 305 फील्ड अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। सेना ने एक बयान में कहा है कि अभी दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है। इसके लिए अलग से जांच बिठाई जाएगी।

Exit mobile version