Friday, February 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

IT Raid Kannauj: पम्पी जैन के ठिकानों पर छापेमारी जारी, अबतक हुए कई खुलासे

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IT Raid Kannauj: 9 नवंबर को पुष्प राज उर्फ पम्पी जैन ने समाजवादी इत्र को लॉन्च किया था. उसके डेढ़ महीने बाद कल पम्पी जैन के देशभर में 50 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग पहुंच गया. ये छापा भी कन्नौज में पड़ा है, जहां से पीयूष जैन के तहखाने से करोड़ों के नोट निकले. छापेमारी आज दूसरे दिन भी जारी है. कल 100 करोड़ के बोगस शेयर का खुलासा हुआ था।

कुल 50 ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

2021 के आखिरी दिन सुबह-सुबह समाजवादी पार्टी के MLC पम्पी जैन के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी शुरू हुई. कन्नौज तो पम्पी जैन का गढ़ है, लेकिन उसके कारोबार के तार दिल्ली, मुंबई, गुजरात और तमिलनाडु तक है. इसलिए रेड भी ऑल इंडिया लेवल पर पड़ी है. कुल 50 ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई।

पम्पी जैन के साथ साथ उनके सहयोगियों और रिश्तेदारों के ठिकाने पर भी छापेमारी हुई. एक और इत्र कारोबारी अनूप जैन के कानपुर में आनंदपुरी स्थित घर पर भी रेड हुई. अनूप जैन का इत्र कारोबार के अलावा कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी है. अनूप जैन की पत्नी पुष्पराज की बहन हैं।

100 करोड़ के बोगस शेयर की ट्रेडिंग का पता चला

फिलहाल आयकर विभाग बरामदगी की कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे रहा है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक अफसरों को 100 करोड़ के बोगस शेयर की ट्रेडिंग का पता चला है.  इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के सुराग भी मिले हैं. पंपी जैन के ठिकानों से आयकर विभाग ने नगदी और जेवरात भी बरामद किए हैं, जिसकी कीमत का अंदाजा लगाया जा रहा है. इसके साथ ही आयकर विभाग ने बहुत से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए हैं।

जानाकारी के मुताबिक छापेमारी अभी और चलेगी और दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी. सूत्रों के मुताबिक़ जबतक सभी ठिकानों पर जांच खत्म ना हो जाये, तबतक कन्नौज में पम्पी जैन के घर इन्कम टैक्स के अधिकारी मौजूद रहेंगे. फिलहाल अधिकारियों ने अपने कपड़े, रजाई, गद्दे और दूसरे जरूरी सामान पम्पी जैन के ठिकाने पर मंगवा लिए हैं।

पम्पी जैन कौन हैं?

  • कन्नौज में इत्र के बड़े कारोबारी है.
  • पुष्पराज प्रगति अरोमा ऑयल के सह-मालिक हैं.
  • 12 देशों में इत्र का कारोबार.
  • 2016 से समाजवादी पार्टी के
  • इटावा-फर्रुखाबाद से MLC बने.
  • नवंबर में ‘समाजवादी इत्र’ लॉन्च किया.
  • कन्नौज के कॉलेज से 12वीं तक पढ़ाई की है.
  • इत्र का कारोबार 1950 में पम्पी के पिता ने शुरु किया था.

पीयूष जैन के बाद पम्पी जैन के ठिकाने पर छापेमारी से यूपी का कन्नौज लगातार देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. लेकिन दोनों इत्र कारोबारियों के बारे में एक दिलचस्प जानकारी ये भी है कि भले ही पम्पी जैन के घर से अब तक पीयूष की तरह दीवारों से और तहखानों से करोड़ों के नोट ना निकले हों, लेकिन इत्र के व्यवसाय में पीयूष जैन ने कभी पम्पी जैन के यहां ट्रेनिंग हासिल की थी।

Tags: IT Raid KannaujIT Raid Kannauj newsIT Raid Kannauj news of the dayIT Raid Kannauj: Raids continue on the premises of Pumpi JainNews1IndiaUP NewsUttar Pradeshकन्नौज में इत्र के बड़े कारोबारी है.
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post

Children’s Vaccination: बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए घर बैठे कर सकते है रजिस्ट्रेशन

दिल्ली के रोहिणी में महिला के साथ हैवानियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist