Jalgaon Violence: महाराष्ट्र के जलगांव में धारा 144 लागू, दो समुदाय के बीच हुई हिंसा..चोटिल हुए पुलिसकर्मी

जलगांव, महाराष्ट्र के जलगांव के अमलनेरा से बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां दो समुदाय के आपस में भिड गए है। हिंसा इतनी बढ़ गई कि मार और पत्थरबाजी होने लगी। जैसे इस बात की भनक पुलिसावालों को मिली वो मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। अब भी इलाके में तनाव का माहौल है। इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई है। खबरों की माने तो इस घटना में 4 पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।

क्यों हुई हिंसा ?

अचानक ऐसा क्या हुआ कि अचानक जलगांव के अमलनेरा में हिंसा भड़क उठी तो आपको बता दें, हिंसा मामूली विवाद से शुरु हुई। बताया जा रहा है कि दीवार पर एक समुदाय के कछ बच्चों ने पेशाब कर दी.. जिसका दूसरे पक्षों के लोगों ने विरोध जताया। हिंसा की घटना शुक्रवार रात 10 बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 34 लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अगले दो दिनों तक शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

दो गुटों के बीच होने लगी पत्थरबाजी

शहर के जिंजर गली व सराफ बाजार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी ने सबकी को चौंका दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस उस शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

पुलिस करेगी कार्रवाई

पुलिस ने कहा है कि अगर कोई भी शख्स शहर की सुरक्षा में बाधा डालेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और उन्हें समझाया। बताया जा रहा है कि हिंसा में शामिल लोगों ने मंदिर और दुकानों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी। जहां दूसरा पक्ष और ज्यादा भड़क गया और पत्थरबाजी करने लगा।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version