Site icon News1India

Jammu Kashmir Blast: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में विस्फोट से 1 शख्स की मौत, 13 लोग घायल

नई दिल्ली। उधमपुर के सलाथिया चौक पर बुधवार दोपहर संदिग्ध ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौके पर पुलिस बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार यह किस तरह का ब्लास्ट है. वहीं, पुलिस आतंकी हमले के एंगल से भी इस ब्लास्ट की जांच कर रही है. इस ब्लास्ट में अभी तक 1 शख्स की मौत और 13 लोगों के घायल होने की सूचना है।

रेहड़ी पर हुआ ब्लास्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में यह ब्लास्ट बुधवार को दोपहर के वक्त है। धमाके की आवाज सुनती ही अफरातफरी मच गई. आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने में लग गई. अभी तक की जांच में पता चला है कि यह विस्फोट एक सब्जी विक्रेता की रेहड़ी में हुआ था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस ब्लास्ट की जानकारी दी है. वह डीसी इंदू चिब के संपर्क में हैं. पुलिस और प्रशासन को इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

3 दिन पहले श्रीनगर के बाजार में हुआ था विस्फोट

बता दें कि तीन दिन पहले श्रीनगर के अमीराकदल इलाके के संडे बाजार में रविवार शाम (6 मार्च) को आतंकियों के ग्रेनेड हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि 23 घायल हो गए थे. इनमें एक पुलिसकर्मी और 17 महिलाएं शामिल थीं. उस दिन शाम के वक्त आतंकियों ने अमीराकदल इलाके में तैनात सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका था. ग्रेनेड रोड पर जाकर गिरा और इसके फंटने से जो छर्रे निकले वह आसपास से गुजर रहे लोगों को जा लगे।

Exit mobile version