Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Jharkhand के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दुनिया को कहा अलविदा

Jharkhand के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दुनिया को कहा अलविदा, CM ने दी श्रद्धांजलि

BREAKING NEWS

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। शिक्षा मंत्री का इलाज के दौरान निधन हो गया। आपको बता दें, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची से चेन्नई के अस्पताल में भेजा गया था। उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया और लिखा , अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ इस दुनिया में नहीं रहे। आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, जनप्रिय नेता और कर्मठ नेता खो दिया है। चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परमात्मा उनके परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।’

काफी समय से बीमार थे

बता दें कि जगरनाथ महतो की तबियत काफी समय से खराब चल रही थी। पिछले महीने 14 मार्च को जब विधानसभा का बजट सत्र चल रहा था तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न आने की वजह से उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया। तभी से चेन्नई के बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Exit mobile version