Site icon News1India

झारखंड सरकार ने लिया एक फैसला, भीषण गर्मी के चलते स्कुलों में बढ़ी छुट्टियां

भीषण गर्मी के चलते झारखंड सरकार ने एक फैसला लिया है। आपको बता दें कि राज्य में पड़ रही गर्मी के कारण सभी बहुत परेशान है। जिसको देखते हुए झारखंड सरकार ने 12 जून से 14 जून तक के लिए स्कुलों की छुट्टी बढ़ा दी है। वहीं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव रवि कुमार ने एक आदेश जारी किया है। जिसमे कहा गया है कि राज्य में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सभी श्रेणी के गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्रदेश में संचालित सभी निजी स्कूल में 3 दिन तक छुट्टी रहेंगी।

कुछ जगह पर हल्की बारिश की संभावना

हालांकि मौसम विभाग ने इससे पहले भी बताया था कि गर्मी कम से कम अगले पांच दिनों तक ऐसी ही बनी रहेगी। इसी दौरान 15 जून तक राज्य के कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया था। झारखंड में अधिकतम तापमान 38-44 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं रांची मौसम विज्ञान के अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के कुछ जगह पर बारिश होने की संभावना है। लेकिन इससे गर्मी की स्थित में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद कम नजर आ रही है।

 

Exit mobile version