Site icon News1India

Kanpur News: पड़ोसी ने पुराने विवाद को लेकर निकाली दुश्मनी, पैसों के बदले की हत्या

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक शख्स ने दुश्मनी निकालने के लिए पड़ोसी की हत्या ही कर दी। अपराधी ने लाश को अपने ही घर के भीतर छुपा कर रखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के जरहौली गांव का ये पूरा मामला है। जहां एक शिवपाल कुशवाह नाम के व्यक्ति की हत्या हो गई है और ये हत्या उसके ही पड़ोसी ने की है। बता दे कि पैसों को लेकर चल रहे पुराना विवाद इस हद तक बढ़ गया कि पड़ोसी ने शिवपाल की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को अपने ही घर में एक सप्ताह तक छूपा कर रखा हुआ था। वहीं मृतक के परिजनों ने शिवपाल के घर ने लौटनें पर गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस शिवपाल की तलाश में जुट गई और पड़ोसी दीपक के घर भी छानबीन की।

पड़ोसी ने हमला कर की हत्या

देर रात घर लौट रहे शिवपाल पर दीपक ने खाली इलाके में पहले जानलेवा हमला किया और फिर जब उस हमले से उसकी जान चली गई तो गर्दन में रस्सी डालकर उसके शव को खींचकर अपने घर ले गया। जिसके बाद डर के कारण शव को एक कमरे में छुपा दिया। हत्या के बाद दीपक शव को ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन सही जगह और तरीका समझ न आने पर उसने अपने घर में ही शव को छुपाना सही समझा और फिर अपने काम पर निकल गया।

पुलिस ने की मामले की छानबीन

परिजनों ने मृतक शिवपाल के गुमशुदा हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके अलावा परिजनों ने पड़ोसी दीपक पर भी शक होने की आशंका जताई थी। शिवपाल का पता न चलने के बाद पुलिस ने दीपक के घर ताला तोड़कर जांच की। जैसे ही पुलिस घर में घुसी तो देखा कि जमीन पर खून के छोटे-छोटे दाग है, जिसके बाद पुलिस ने घर की पूरी तरह से तलाशी ली।खून से लथपथ शिवपाल का शव कमरे से बरामद किया। अभी पुलिस ने आरोपी दीपक को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version