Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Karnataka: शपथ ग्रहण समारोह में Rahul Gandhi ने कहा- पूरे होंगे 5 वादे..

Karnataka: शपथ ग्रहण समारोह में Rahul Gandhi ने कर्नाटक की जनता को कहा- पूरे होंगे 5 वादे..

ज कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन गई है। शनिवार को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ ली। वहीं 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में कई नेता भी शामिल हुए।

कर्नाटक, आज कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन गई है। शनिवार को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ ली। वहीं 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में कई नेता भी शामिल हुए। इसी कडी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी समरोह में शामिल हुए। कर्नाटक की जनता को धन्यवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा – यहां की जनता ने उनका साथ दिया है। कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में जो पांच वादे किये थे उसको लेकर उन्होंने कहा कि जो हम कहते हैं वो करके दिखाते हैं। थोड़ी देर बाद बैठक होगी और उन पांच वादों का ऐलान कर दिया जाएगा।

कांग्रेस ने नफरत को हराया है

इसके आगे राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास सच्चाई थी.. गरीब लोगों का साथ था। बीजेपी के पास धन दौलत और पूरी शक्ति थी। कांग्रेस ने नफरत और भ्रष्टाचार (बीजेपी) को हराया है और मोहब्बत को जिताया है। बीते पांच सालों में हमने बहुत करप्शन झेला है। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। ये सरकार कर्नाटक की जनता की सरकार है।

कैसे जीती कांग्रेस ?

आगे राहुल गांधी कहते हैं कांग्रेस की जीत के बाद कई बातें लिखी गईं जैसे कांग्रेस यह चुनाव कैसी जीती। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस इस बार के चुनाव इसलिए जीती क्योंकि हम गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ दे रहे थे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की बात को दोहराई और कहा हमने यात्रा में कहा था अब नफरत की हार और प्यार की जीत होगी।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version