Site icon News1India

Karnataka Election 2023: ट्रांसजेंडर और महिलाओं के लिए अलग बूथ, बुजूर्गों और दिव्यांग को मिलेगी घर से वोटिंग की सुविधा, चुनाव आयोग के बड़े ऐलान

कर्नाटक में चुनावी बिगुल बच चुका है। चुनाव आयोगी ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनव की तारिखों का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें है। और इस वक्त राज्य में भारतीय जनता पार्टी का शासन है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राज्य में 9.17 लाख नए वोटर्स हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट कर सकेंगे। इस बार करीब 5.55 लाख दिव्यांग वोट करेंगे। राज्य में कुल 5.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के मद्देनजर 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे और 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं कर्नाटक में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी दमखम के साथ जुटी है।

राजीव कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों को समुचित व्यवस्थाएं की जाएंगी। राज्य में  पहली बार ऐसी सुविधा दी जा रही है कि 80 साल से ऊपर और शारीरिक रुप से अक्षम मतदाता अपने घर से वोट कर सकेंगे। बता दें कि कर्नाटक में 12.15 लाख 80 से ज्यादा उम्र के और  5.55 लाख शारीरिक रुप से अक्षम मतदाता है। वहीं ट्रांसजेंडर युवाओं और महिलाओं के लिए अलग स बूथ बनाए जाएंगे।

Exit mobile version