Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Karnataka: प्रधानमंत्री मोदी से क्यों नफरत करती है कांग्रेस? खुद PM ने

Karnataka: प्रधानमंत्री मोदी से क्यों नफरत करती है कांग्रेस? खुद PM ने किया खुलासा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोरों शोरों से जा रही है। वहीं बीजेपी भी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी बीच आज पीएम मोदी कर्नाटक दौरे पर है, जहां वें चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं...

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोरों शोरों से जा रही है। वहीं बीजेपी भी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी बीच आज पीएम मोदी कर्नाटक दौरे पर है, जहां वें चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित

पीएम मोदी ने कोलार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 सालों के लिए MLA, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत की नींव को सशक्त करने के लिए है।

‘कर्नाटक की जनता कांग्रेस और JDS को क्लीन बोल्ड कर देंगी’

वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेडीएस पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कर्नाटक के विकास में कांग्रेस और JDS सबसे बड़ा रोड़ा है। आज आपका इतनी बढ़ी संख्या में यहां आना दोनों पार्टियों की नींद उड़ाने वाला है। यह दोनों पार्टिया चाहे जितना खेल लें लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड कर देंगी।

‘राज्य में निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरुरी’

पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन काल में दुनिया को भारत से कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन बीजेपी के सत्ता आने के बाद अब दुनिया भारत के उज्ज्वल भविष्य को देख रही है। कर्नाटक की जनता बीजेपी को चुननेगी। क्योंकि राज्य में निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरुरी है। जनता जानती है कि कांग्रेस और JDS के शासन काल में विकास की गति धीमी हो गई है।

“मोदी तेरी कब्र खुदेगी”

उन्होंने कहा कि आज जब मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ हो रही है। दिनों दिन कांग्रेस की मुझसे नफरत और ज्यादा बढ़ गई है। वह मुझे धमकी दे रहे हैं कि “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” तो कभी वे मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं। सांप तो भगवान शिव के गले की शोभा बढ़ता है। वहीं मेरे लिए देश की जनता ही ईश्वर का रूप है। देश की जनता शिव का ही एक स्वरूप है। वहीं कांग्रेस उपदेश दे रही है, वहीं उसका शाही परिवार जमानत पर बाहर है।

 

Exit mobile version