Site icon News1India

Kerala Woman Gang-Rape: पार्टी से घर लौटने के लिए नशे में धूत 22 साल की युवती ने रैपिडो से बुक की टैक्सी, रास्ते में ड्राइवर ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी

Kerala Woman Gang-Rape: बेंगलुरु दक्षिण पूर्व पुलिस ने एक बाइक टैक्सी चालक और उसके दोस्त टैक्सी चलाने वाले को केरल की 22 साल की एक महिला के साथ सामूहिका बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की यह घटना शुक्रवार और शनिवार के बीच की रात में इलेक्ट्रॉनिक सिटी थानाक्षेत्र में हुई। अपनी शिकायत में रेप पीड़िता ने दावा किया कि वह आधी रात को किसी अन्य दोस्त से मिलने के लिए बाइक टैक्सी बुक करने से पहले शक्रवार को एक दोस्त के घर पर थी।

पुलिस के मुताबिक, जब महिला ने राइड-शेयरिंग एप्लिकेशन रेपिडो पर बाइक बुक की तो वह शराब के नशें में थी। चालक महिला को उसके गंतव्य तक ले गया लेकिन वह बाइक से उतरने की हालत में नहीं थी। पुलिस के अनुसार, मौके का फायदा उठाकर चालक, महिला को अपने घर ले गया जहां पहले से ही एक अन्य महिला मौजूद थी। कुछ देर बाद ड्राइवर का एक साथी भी दोनों के साथ हो लिया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, दोनों लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन जब महिला को होश आयो तो उसने खुद को भयानक दर्द में पाया।

वह आरोपी के घर से निकली और सेंट जॉन अस्पाताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के दो आरोपियों और पश्चिम बंगाल की महिला को गिरफ्तार किया गया। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रताप रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने त्तकाल मामला दर्ज कर जांच शुरु की। फोरेंसिक दल की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

Exit mobile version