Site icon News1India

खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की हुई मौत, बंबीहा ग्रुप ने ली थी मारने की जिम्मेदारी, जानिए क्या है पूरा सच

पंजाब के कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान के लाहौर में मौत हो गई है। दूसरी ओर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर दावा किया बै कि हरविंदर सिंह रिंदा को उन्होंने पाकिस्तान में मार गिराया है। बता दें की रिंदा खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा हुआ था। वह भारत में BKI का हैंडलर था। वहीं सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में और मोहराली RPG अटैक में भी रिंदा का नाम सामने आया था। खुफिया एजेंसी के पास जो जानकारी है उसके मुताबिक हरविंदर सिंह रिंदा की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। पिछले 15 दिन से वो पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती था।

बता दें कि पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को भी 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। बब्बू को ये धमकी बंबीहा गैंग ग्रुप के मेंबर्स की तरफ से दी गई थी। पंजाब पुलिस ने अंदेशा जताया था कि बंबीहा ग्रुप की तरफ से बब्बू मान को मारने के लिए नाबालिक लड़को की मदद ली जा सकती है। इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें ट्रैनिंग भी दी जा रही है। बब्बू को मारने के लिए ये गैंग उन लोगों को तैयार कर रहा है, जिनका ना कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो और जो नाबालिग हो।

नेपाल के रास्ते भाग था हरविंदर रिंदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी हरविंदर रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। बाद में वह नांदेड़ महाराष्ट्र में शिफ्ट हो गया था उसे सितंबर 2011 में कत्ल के केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। कई आपरादिक मामलों में नाम आने के बाद रिंदा नेपाल के रास्ते फेक पासपोर्ट पर पाकिस्तान भाग गया था। पंजाब में हाल ही में हुई कई बड़ी वारदातों में उसका नाम सामने आया था। फिलहाल वह पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था। रिंदा ने पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट अटैक करवाया था। नवाशंहर के CIA दफ्तर, आनंदपुर साहिब और पुलिस चौकी काहलवां में IED हमले करवा चुका है। इसके अलावा करनाल में कुछ समय पहले बम ब्लास्ट के पिछे भी उसका हाथ बताते हैं।

Exit mobile version