Site icon News1India

Maharashtra: जानिए ऑफर मिलने की अटकलों के बीच सुप्रिया सुले ने क्या कहा? शरद पवार ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुंबई। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच हुई मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र में सियासी गर्मी बढ़ गई है. अब शरद पवार की बेटी और एनसीपी से राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ी बात कही है. वहीं शरद पवार ने 16 जुलाई शाम 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. कहा जा रहा है कि वो इस मीटिंग में हुई बातों का खंडन करेंगे.

राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले ने ये कहा

सुप्रिया सुले ने कहा है कि, ‘ मुझे शरद और अजीत पवार के बीच हुई मुलाकात के बारे में वास्तव में नहीं पता है. लोकतंत्र में हमेशा मतभेद होते रहते हैं और यह होना भी चाहिए. ‘ सुप्रिया सुले ने आगे ये भी कहा कि राजनीति विचार अलग होते हैं और पारिवारिक रिश्ते अलग होते हैं. सुप्रिया सुले ने आगे मजाकिया लहजे में कहा कि, ‘मुझे किसी ऑफर के बारे में नहीं पता, महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है, ऐसे में मुझे सिर्फ 15 अगस्त को मिलने वाले ऑफर के बारे में पता है.’

कांग्रेस नेता चव्हाण ने किया ये दावा

शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात ने महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दिया है. दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात से कई मायने निकाले जा रहे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने अजित के जरिए शरद पवार को एक बड़ा ऑफर दी है. चव्हाण ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एनसीपी अध्यक्ष को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग का अध्यक्ष पद देने का दावा किया है. इसके अलावा एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और विधायक जयंत पाटिल को मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है.

शरद पवार का कद बहुत बड़ा- संजय राउत

एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि, अजित पवार को पवार साहब (शरद पवार) ने बनाया है. पवार साहब 60 साल से भी ज्यादा का समय संसदीय राजनीति में बिता चुके हैं. ये महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. शरद पवार का कद बहुत ही बड़ा है, ये छोटे लोग उनको ऑफर नहीं दे सकते.

Exit mobile version