Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कुढ़नी में 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान, मतदाताओं के चेहरे पर दिखी वोट डालने की खुशी

Kurhani By-election 2022 Live: कुढ़नी में 3 बजे तक 48 फीसदी मतदान, मतदाताओं के चेहरे पर दिखी वोट डालने की खुशी

कुढ़नी उप चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। सुबह सात बजे से मतदान जारी है। आज 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तीन लाख से अधिक वोटर इवीएम मे कैद करेंगे। 64 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है।

03:15 AM, 5 DEC

दोपहर 3 बजे तक 48 फीसदी वोटिंग

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 48 फीसदी वोटिंग हो चुका है। वहीं दोपहर 2 बजे तक 40 फीसदी वोटिंग हुआ था।

03:00 AM, 5 DEC 2022

कुढ़नी विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को

कुढ़नी विधानसभा सीट पर 13 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। बता दें कि शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

02:34 AM, 5 DEC 2022

37 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट

पहले छह घंटे में 37 फीसदी मतदाताओं ने वो़ट डाला है। वेलनेस मतदान केंद्र पर बीमार मतदाताओं के इलाज की भी व्यवस्था की गयी है।

12:30 AM, 5 DEC 2022

भाजपा और जदयू के बीच सीधी टक्कर

कुढ़नी में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में है। भाजपा और जदयू के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है।

12:00 AM, 5 DEC 2022

11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हुआ

मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ी है। मतदाताओं में वोटिंग के लिए उत्साह दिख रहा है। बूथों पर लंबी कतारे हैं।

11:45 AM, 5 DEC 2022

मतदाताओं के चेहरे में वोट डालने की खुशी

कुढ़नी उपचुनाव को लेकर मतदाताओं के चेहरे में काफी खुशी झलक रही है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार दिख रही है। महिला वोटरों की संख्या भी हर कोंद्रों पर अच्छी खासी दिख रही है।

11:00 AM, 5 DEC 2022

शाम 6 बजे तक मतदान रहेगा जारी

कुढ़नी उपचुनाव में शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ऑफिस में विशेष कंट्रोल रूम से पूरे चुनाव की मॉनिटरिंग हो रही है।

10:25 AM, 5 DEC 2022

9 बजे तक कुल 11 प्रतिशत हुआ मतदान

कुढ़नी उपचुनाव में मतदान लगातार जारी है, 320 मतदान केंद्रो पर तीन लाख 11 हजार 728 वोटर मतदान करेंगे। आज 13 प्रत्याशियों के बाग्य का फैसल ईवीएम में कैद होगी। 9 बजे तक कुल 11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

09:11 AM, 5 DEC 2022

हर बूथ पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

कुढ़नी में मतदान शुरू है। BJP, VIP, AIMIM से महागठबंधन का मुकाबला होने की बात कही जा रही हैं। हर बूथ पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है।

08:32 AM, 5 DEC 2022

JDU-BJP प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग शुरु है। मतदाता वोट डालने की कतार में लग चुके है। 320 मतदान केंद्रो पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। JDU-BJP प्रत्याशियों के बीच टक्कर की बात कहीं जा रही है। कुढ़नी विदानसभा उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है।

07:45 AM, 5 DEC 2022

मैदान में है 13 प्रत्याशी

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता, महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा, वीआईपी से नीलाभ कुमार, एआईएमआईएम से मो. गुलाम मुर्तजा, उपेंद्र साह, कालिकांत झा, संजय ठाकुर, सुखदेव प्रसाद, आलोक कुमार, दिनेश राय, विनोद कुमार शेखर साहनी और संजय कुमार हैं।

07:42 AM, 5 DEC 2022

40 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गई

बता दें कि कढ़नी विधानसभा उपचुनाव में 40 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गई है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस दौरान क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कुढ़नी विधानसभा में 64 बूथों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया है।

07:25 AM, 5 DEC 2022

कुढ़नी में कुल 320 मतादान केंद्र बनाये गये

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू है। कुढ़नी में कुल अब तक 320 मतादान केंद्र बनाये गये हैं, जहां पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गयी है। मतदान केंद्रों पर वो देने के लिए कतार लगी हुई है।

Exit mobile version