Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
लव जिहाद: पहले नाम छिपाकर विधवा से विवाह, सच्चाई सामने आने पर किया उसके बच्चे को अगवा

लव जिहाद: पहले नाम छिपाकर विधवा से विवाह, सच्चाई सामने आने पर किया उसके बच्चे को अगवा

मुज़फ़्फ़रपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में लव जेहाद का मामला सामने आया है।जहां गलत नाम बताकर पहले विधवा महिला से शादी की। उसके साथ शारीरिक सम्बंध भी बनाया। लेकिन, जब महिला को उसका सच पता लगा तो उसने उसे छोड़ दिया और केस करने की चेतावनी दे दी।

अब आरोपित ने महिला के बच्चे को अगवा कर लिया है। उसे वीडियो कॉल कर लगातार धमकी भी दे रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। युवक औराई का है जबकि पीड़िता का मायका सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना अंतर्गत एक गांव में है।फिलहाल वह रुनीसैदपुर में रहती है। पीड़िता ने इसकी शिकायत रुनीसैदपुर पुलिस से की है। आरोपी मो. उमर अली औराई के रामपुर पंचायत का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी भी की। लेकिन, वह फरार मिला।

पति की मौत के बाद हुआ था प्रेम,फिर मिला धोखा

पीड़िता ने बताया कि पति की मौत कुछ महीने पहले सड़क हादसे में हो गयी। उसे एक बच्चा भी पहली शादी से हुआ था। वह अकेली गुजर बसर करने लगी। इसी बीच आरोपी से उसकी जान पहचान हो गयी। वह फाइनेंस का काम करता था। दोनों में लव अफेयर हुआ। आरोपी ने उसे अपना नाम सत्यम बताया था।

पीड़िता ने कहा कि वह एक वकील से मिला था। फिर एक कागज में हमसे साइन करवा लिया। बोला कि कोर्ट मैरेज किए हैं। इसी साल जनवरी में उसने शादी की थी।

सच आया सामने तो मिला धोखा

पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ उसके साथ रहने लगी। लेकिन, धीरे-धीरे उसकी सच्चाई सामने आने लगी। पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसके साथ इतना बड़ा फ्रॉड हुआ है। उसने आरोपी से पूछताछ की तो वो मारपीट करने लगा। आरोपी ने उसके बच्चे के साथ भी मारपीट की। यह देखकर पीड़िता वहां से भाग निकली और अपने मायके सीतामढ़ी पहुंच गई। इसी बीच आरोपी चुपके से उसके घर पहुंच कर उसके बच्चे को लेकर फरार हो गया।

पुलिस की मानें तो पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है।बच्चे का अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें बच्चे को बरामद किया गया है। आगे की जांच पड़ताल कर कार्रवाई हो रही है।

Exit mobile version