Site icon News1India

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंची महिला की मौत, पति ने किया ये बड़ा खुलासा

मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम में इनदिनों धार्मिक महाकुंभ लगा हुआ है और इस महाकुंभ मे पंडित कृष्ण शास्त्री दिव्य चमत्कारी दरबार भी लगा रहे हैं। इसी दिव्य चमत्कारी दरबार में 15 फरवरी को भारी भीड़ के बीच अपनी पीड़ा लेकर एक बीमार महिला अर्जी लगाने पहुंची हुई थी, जिसकी अर्जी का नम्बर आने के पहले की उसने दम तोड़ दिया। वह काफी बिमार थी।

बता दें कि महिला का नाम नीलम देवी था और वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी। उसकी मौत पर महिला के पति ने कहा कि, वह बीमार थी। पति ने बताया कि हम रोज परिक्रमा लगा रहे थे, लेकिन बीच में उसकी तबीयत खराब हो जाती थी, कल भी तबीयत खराब हो गई थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे, डॉक्टर अचंभित थे कि वह कैसे चल रही है। वह आराम से खा रही थी और घूम रही थी।

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में काफी संख्या में लोग आर्जी लेकर पहुंचते हैं। यह बीमार महिला भी अपनी अर्जी लगाने के लिए पहुंची थी। अर्जी के लिए नंबर आने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। नीलम देवी के परिजनों ने बताया कि सुबह उसकी तबियत ठीक थी पर बागेश्वर धाम में सबकी तकलीफ दूर होने की बात सुनकर वे भी अपनी अर्जी लगाने के लिए निलम को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह पंडाल में खाना भी खाया था, लेकिन शाम होते-होते अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद नीलम देवी की मौत हो गई।

बागेश्वर धाम में 13 फरवरी से धर्म महाकुंभ का भव्य आयोजन शुरू हुआ है, जो 18 फरवरी तक चलेगा। इसमें शामिल होनेके लिए देशभर से चर्चित कथावाचक और बाबाओं के आने का क्रम जारी है। बागेश्वर धाम में 18 फरवरी को 121 बेटियों की शादी कराई जानी है। देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कई राजनेता भी पहुंच रहे है। बता दें कि हाल ही में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथित चमत्कार कोलेकर आरोपों के बाद सुर्खियों में आए थे। उनपर जादू टोना के नाम पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाए गए थे। आरोपों के बाद उन्होंने कहा था कि वे चमत्कार नहीं करते बल्कि भगवान से जो आदेश मिलता है उसे पर्ची पर लिखकर बताते हैं। कई नेता और धर्मगुरु उनके पक्ष में आ गए तो कई लोग उनका विरोध भी करने लगे।

Exit mobile version