Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Madhya Pradesh में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकराने से अब तक तीन लोगो की मौत, 25 घायल

Madhya Pradesh में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकराने से अब तक तीन लोगो की मौत, 25 घायल

Datia Road Accident: मध्य प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन सड़क हादसे की ख़बर सामने आ रही है, और इन हादसों में लोगों की जान जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से निचे गिर गई जिसके बाद इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चूंकि है और 25 लोग घायल बताएं जा रहें है। बता दें कि इस हादसे में हुए घायल लोगों को दतिया और ग्वालियर के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

वहीं बताया जा रहा है की घटना में कई लोगों के नदी में बहने की भी खबर सामने आ रही है। रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात है। बचाव कार्य जारी है। यह जानकारी दतिया के एसपी अमन सिंह राठौर ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु भिंड जिले के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रतनगढ़ की माता मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया सेवड़ा में सिंध नदी के पुराने छोटे पुल पर गढ्ढे में फांस गया। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी और सवार कुछ लोग नदी में गिर गए। तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। गंभीर रूप से हुए घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिए दतिया और ग्वालियर रेफर किया गया। बताया जा रहा है इस हादसे में कई लोगों की मौत और हो सकती है। क्योंकी ट्रॉली के गिरने के बाद पलटने की वजह से लोग बुरी तरह से घायल हुए है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगो को गंभीर चोट आई है।

शिवराज सिंह ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे पर दुःख जताते हुए ट्वीट किया। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

Exit mobile version