Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
महाराष्ट्र मंत्रायल के सामने 60 वर्षीय महिला ने आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश

महाराष्ट्र मंत्रायल के सामने 60 वर्षीय महिला ने आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा के नए सत्र के पहले दिन गुरुवार को एक 60 वर्षीय महिला ने मंत्रायल के गेट पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने बीच में आकर महिला की जान बचाई। महिला का नाम साराबाई पाखरे बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 60 साल है। महिला के खिलाफ मुंबई में एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने जब खुद को आग लगाई तो पुलिस ने बीच में आकर उसे बचाया। महिला ने संबंधित पुलिस अधिकारी के ऊपर कार्रवाई करने और खुद पर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि मामले में पुलिस ने उसे फंसाने की कोशिश की है और गलत तरीके से मामला दर्ज किया है। महिला ने शाम 5:30 बजे के आसपास आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र 3 मार्च को शुरू हुआ है जो 25 मार्च तक चलेगा। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 का बजट 11 मार्च को पेश किया जाएगा। पहले दिन राज्यपाल को विरोध का सामना करना पड़ा था और वो अपना भाषण पूरा किए बिना ही सदन से वापस चले गए थे। राज्यपाल का शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध किया जा रहा है। 

Exit mobile version