News1India

Mahoba: राम जानकी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, साठगांठ करके तैयार किए फर्जी कागज

यूपी के महोबा से भूमाफियाओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां राम जानकी मंदिर की करोड़ों की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा लिया है। हालांकि प्रदेश में शासन प्रशासन सख्ती बरत रहा है। बावजूद इसके भूमाफिया बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कर रहे है।

राम जानकी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के बाद नगर पालिका ईओ ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। नगर पालिका ईओ की तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह मामला शहर कोतवाली के गाटा संख्या 2595 रामकुंड क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि शहर के रामजानकी मंदिर और इसके आसपास की जमीन पर लोगों द्वारा साठगांठ करके फर्जी कागज तैयार करा लिए गए है। जिसके बाद अवैध कब्जा जमा लिया। शिकायत में बताया गया है कि भूमाफियाओं ने फर्जीवाड़ा किया है और कई लोगों ने जमीन पर अपने मकान भी बनवा लिए है।

ये मामला 29 सितंबर 2019 से चार अगस्त 2022 के बीच का है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी पालिका ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने देवीचरण शुक्ला, अरविंद शुक्ला उर्फ कामता निवासीगण रामकुंड, हनुमान निवासी रायकोट, छिद्दी रैकवार निवासी भंडरा हाल पता रामकुंड, अशोक कुमार शुक्ला निवासी पसवारा, अनिल तिवारी निवासी रामकुंड व नरेश प्रजापति निवासी गुगौरा कबरई के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि इन लोगों द्वारा मंदिर व सार्वजनिक भूमि पर फर्जी तरीके से कब्जा किया गया है। इसी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Exit mobile version