Site icon News1India

उत्तर बंगाल के पांच दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दार्जिलिंग में मॉर्निंग वॉक पर जाते समय एक सड़क किनारे लगी स्टॉल के सामने खड़े होकर पहले मोमोज बनाना सीखा और बाद में उन्होंने खुद से उसे बनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात भी कीं। मोमोज बनाते समय वह मुसुकुरा भी रही थीं। उन्होंने मोमोज बनाने वाली महिलाओं की प्रशंसा भी की। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल की पांच दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। यात्रा के  दौरान उन्होंने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के चुनाव जल्द होंगे इसके लिए तैयारी तेज कर दें।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
ममता ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों सो गुमराह कर रही है। एक तरफ महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है तो दूसरी तरफ तेल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र को लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें केवल चुनाव जीतने की चिंता है। वो केवल चुनाव के लिए काम करते हैं।

Exit mobile version