Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पकड़ा गया एक और आरोपी

Manipur Violence: महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पकड़ा गया एक और आरोपी, लगातार सर्च ऑपरेशन जारी

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पांचवें आरोपी को बी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार तक 4 आरोपियों कि गिरफ्तार किया था लेकिन 19 जुलाई को सामने आए वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ो के परेड करवा रहा था। इस शर्मनाक घटना की देशभर में आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पीएम मोदी ने भी इसकी निंदा करते हुए इस घटना को शर्मनात बताया साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस घटना में जितने भी आरोपी शामिल हैं उन्हे जल्द ही पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। बाद में सूबे के मुख्यमंत्री ने पुलिस को इन आरोपियों को गिरफ्तार करने और पूरे मामले की जांच करने के आदेश भी दिए थे।

बीते 24 घंटों में राज्य में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई जगहों पर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। पुलिस और कंद्रीय सुरक्षा बल अलग-अलग जगहों पर लर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 126 चेक पोस्ट लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 413 लोगों को अभी तक हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने स्थानिय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। साथ ही साथ भी किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा ना करने को भी कहा है।

बता दें मिली जानकारी के अनुसार पांचवें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के तौर पर हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी और दुख जताया है। पीएम ने घटना की निंदा करते हुए यह भी कहा कि इसने पूरे देश की बेइज्जती की है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए 4 आरोपी

इससे पहले गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। एक आरोपी को लेकर पुलिस ने कहा कि वह भी फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल भीड़ का हिस्सा था और उसे वीडियो में पीड़ित महिलाओं में से एक को घसीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इस आरोपी को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया था और उसकी पहचान हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है।

Exit mobile version