Site icon News1India

Manipur Violence: सेना ने 23 हजार लोगों को किया रेस्क्यू, जानें अब कैसे हैं मणिपुर के हालात?

मणिपुर हिंसा के कारण प्रभावित इलाकों में असम राइफल्स और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। इलाकों में लगातार सशस्त्र बलों द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है।  अबतक 23 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू जा चुका है। सेना के जवानों से संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है ताकि लोगों तक वक्त रहते मदद पहुंचाई जा सके।

सेना द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर…

सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस हेल्पलाइन नंबर को साझा करने की अपील की है। साथ ही सेना ने हेल्पडेस्क तैनात किया है, जिसमें 2 अधिकारी सहित 1 जेसीओ और 2 एनसीओ शामिल हैं। ये फोन नंबर 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन चालू रहेंगे। 9387144346 (Lt Col Dinesh, असम रेजिमेंट), 0362124276 (JCO IC)।

शशि थरूर ने की राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

वहीं इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को सत्ता में लाने के बाद राज्य की जनता घनघोर विश्वासघात महसूस कर रही है। इसी के साथ उन्होंने हिंसा को देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की भी मांग की।

अबतक 54 की मौत

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्या मेइती समुदाय के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली थी। जिसमें 54 लोगों जान चली गई। इसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए राज्या के प्रभावित इलाकों में सेना और असम राइफल्स को हिंसा उतारा गया। अब मणिपुर में हालात स्थिर हैं।

Exit mobile version