Site icon News1India

Manipur Violence: मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद अमित शाह का कर्नाटक दौरा हुआ रद्द

मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को होने वाला कर्नाटक दौरा रद्द कर दिया है। मणिपुर के हालातों को गंभीरता से लेते हुए कर्नाटक दौरा रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें, कर्नाटक में शुक्रवार को गृहमंत्री के तीन कार्यक्रम होने थे। इसमें एक बैठक और दो रोड शो शामिल थे। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज गृह मंत्री अमित शाह को जाना था, लेकिन वह जा नहीं पाए। आपको बता दें, कर्नाटक चुनाव की तैयारी में बीजेपी जीजान लगा रही है।

क्या है मणिपुर का मामला?

बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग के खिलाफ मणिपुर में 3 मई को जुलूस आयोजित किया गया था। इसके बाद ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद राज्य में हिंसा होने लगी। इस हिंसा की चपेट में मणिपुर के कई जिले आ गए। सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए राज्य में असम राइफल्स और सेना की टुकड़ियों की तैनाती की।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version