मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स में सोमवार को चुनावी रैली में शामिल होने जा रही एक जीप के पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। वहीं नॉर्थ गारो हिल्स के पुलिस प्रमुख शैलेंद्र बामनिया ने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए असम के गोलपारा अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि जीप में सवार लोग एक चुनावी रैली में भाग लेने के लिए अडोगरे गांव जा रहे थे। वहां पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सभा को संबोधित करने वाले थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
60 सीटों पर होगी चुनावी झंग
वहीं पुलिस ने मृतक महिलाओं की पहचान मेरिना संगमा, टेसा संगमा, सबीना मारक, कुकिला मोमिन और सोसिन मारक के रूप में की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा की कुल 60 सीटों पर चुनाव होने है, जिसके नतीजे 2 मार्च को घोषित होंगे। इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
बाल-बाल त्रिपुरा के पूर्व सीएम
इस बीच त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता बिप्लब कुमार देब हरियाणा के पानीपत जिले में एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार उनकी कार जीटी रोड पर खड़े एक वाहन से टकरा गई। यह दुर्घटना समालखा और पानीपत के बीच उस समय हुई। उस वक्त राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के हरियाणा प्रभारी देब दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।