Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बिलासपुर पार्किंग निर्माण जायज के दौरान राज्यमंत्री बलदेव ने कही है ये बातें

बिलासपुर पार्किंग निर्माण जायज के दौरान राज्यमंत्री बलदेव सिंह ने कही है ये बातें

रामपुर में भाजपा के विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत बिलासपुर विधानसभा के बिलासपुर चौराहे पर बन रही गाड़ियों की पार्किंग का अवलोकन करते उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता एवं रामपुर से सांसद श्री घनश्याम सिंह लोधी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

इस दौरान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि नए लोगों को जोड़कर पार्टी को और मजबूत करना है। टिफिन बैठक का उद्देश्य है कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ना है। टिफिन बैठक का अर्थ सिर्फ टिफिन खाना ही नहीं है इस बैठक के माध्यम से इस तरह की अनौपचारिक बैठकें करते रहना है। टिफिन बैठक में हमको अपना टिफिन दूसरे को खिलाना है जिससे कि हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर भी कार्य करना है।

यह बातें शुक्रवार को बिलासपुर विधानसभा टिफिन बैठक में पहुंचे। उत्तर प्रदेश की कृषि राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने कहा कि उन्होंने पहले सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की फिर सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात रखी। सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ेगा। ईमानदारी से काम और संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करने की नसीहत दी। वहीं इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर का भोजन किया।

बिलासपुर विधानसभा में टिफिन पर चर्चा

रामपुर के सांसद घनश्याम लोधी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम और आगे नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ही बिलासपुर विधानसभा में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता भी अन्य कार्यकर्ताओं की तरह हाथ में टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ टिफिन से खाना खाया और बातचीत की और इस दौरान पदाधिकारियों की बातों को भी उन्होंने गौर से सुना। जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि भाजपा के द्वारा 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version