Site icon News1India

MP: गुजरात से सीधे उज्जैन जाएंगे PM मोदी, दौरे से पहले भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. भोपाल में रात भर से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा है. उज्जैन में होने वाले महाकाल लोक के लोकर्पण कार्यक्रम को लेकर मौसम विभाग द्वारा प्रशासन को विशेष अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पीएम के आने के पहले भी बारिश हो सकती है.

जानकारी के अनुसार उज्जैन में बीते एक अक्टूबर से लेकर अब तक करीब चार इंच बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक उज्जैन के साथ इंदौर और भोपाल समेत अधिकांश इलाकों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ग्वालियर-चंबल में और बारिश का दौर दो दिन और रह सकता है. मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एच.के. इसके मुताबिक उज्जैन में प्रशासन अलर्ट हो गया है. राज्य में अभी 2-3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

सोमवार रात फिर खोले भदभदा और तवा डैम के गेट

राजधानी में सोमवार को सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही. मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई. सावन, भादों और क्वार में भी इसी तरह की बारिश के साथ शुरुआत हुई. सोमवार रात 10:45 बजे भदभदा डैम का एक गेट खोलकर बड़े तालाब से पानी निकाला गया. सीजन में यह नौबत 17वीं बार आई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तीन सिस्टम के सक्रिय होने से भोपाल समेत प्रदेश के 85% हिस्से में पानी बरसा. भोपाल में छाए घने बादलों से रात 11:30 बजे तक करीब दो इंच से ज्यादा पानी बरसा. बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी में भी 4 फीट से ज्यादा पानी आ गया। वहीं नर्मदापुरम के पचमढ़ी और बैतूल क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद तवा डैम के 9 गेट 7 फीट तक खोले गए हैं.

इसे भी पढ़ें – Mahakal Lok: बाबा की नगरी सजकर तैयार, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 6 राज्यों के 700 कलाकार देंगे प्रस्तुति, 40 देशों में होगा सीधा प्रसारण

Exit mobile version