Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
MS Dhoni: BJP में शामिल होंगे महेंद्र सिंह धोनी? अमित शाह से हुई मुलाकात

MS Dhoni: BJP में शामिल होंगे महेंद्र सिंह धोनी? अमित शाह से हुई मुलाकात के निकल रहे सियासी मायने

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया हैं। लेकिन आज भी उनके फैंस की गिनती कम नहीं हुई है। उनके फैंस उनकी हर एक एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। धोनी हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करते रहते है। लेकिन अब धोनी एक और वजह से ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो गई। जिसपर अब लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने शुरू कर दी हैं।

धोनी ने शाह से क्यों की मुलाकात

बता दें कि अमित शाह चेन्नई गए थे। जहां एक इंवेंट के दौरान उनकी धोनी से मुलाकात हुई थी। वायरल हुई फोटो में धोनी ग्रह मंत्री अमित शाह से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहें है। बता दें कि धोनी और अमित शाह दोनों ही इंडिया सीमेंट्स की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हुए एक इंवेंट में पहुंचे थे।

इंडिया सीमेंट्स बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की कंपनी है। इसके अलावा वह आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के भी मालिक हैं।

सोच में धोेनी के फैंस

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने करीब दो साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिए था। लेकिन इसके बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। अब धोनी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जदमकर वायरल हो रही है है। इस फोटो को देख कर धोनी के फैंस और अन्य यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल धोनी के फैन सोच में पड़ गए हैं कि कहीं महेंद्र सिंह धोनी राजनीति में तो शामिल नहीं होने जा रहे हैंं।

Exit mobile version