Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Mumbai: ढहने जा रहा ब्रिटिश काल का 156 साल पुराना 'Carnac Bridge' 27

Mumbai: ढहने जा रहा ब्रिटिश काल का 156 साल पुराना ‘Carnac Bridge’ 27 घंटे बंद रहेगा रेलवे ट्रेक, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर

मध्य रेलवे ब्रिटिश काल के 156 साल पुराने कर्नाक पुल को ढहाने जा रहा है। इस कड़ी में दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच के मार्ग को शनिवार रात से ही 27 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इस बीच मध्य रेलवे की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 19 नवंबर की रात 11 बजे से 21 नवंबर रात 2 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। जिसका असर लोकल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के आवागमन पर पड़ेगा। 27 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक बंद रहने से लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले 37 लाख से ज्यादा यात्रियों के अलावा अन्य रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले लोग भी प्रभावित होंगे।

2014 से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

वहीं मध्य रेलवे के मुंबई  उपनगरीय नेटवर्क पर 1,800 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाएं चलती हैं। रेल अधिकारियों के अनुसार कर्नाक पुल 1866-67 में बनाया गया था। लेकिन 2018 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई की एक विशेषज्ञ टीम ने इसे असुरक्षित घोषित किया था। वहीं 2014 से ही इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। रेलवे ने बताया कि यह मेगा ब्लॉक मेनलाइन पर 17 घंटे, हार्बर लाइन पर 21 घंटे और मेल एक्सप्रेस कोचिंग डिपो की यार्ड लाइन पर 27 घंटे तक रहेगा।

पहले इन लाइन पर पहले शुरू होंगी सेवाएं

मेनलाइन पर 17 घंटे का यह ब्लॉक CSMT और भायखला के बीच 19 नवंबर को रात 11 बजे से 20 नवंबर को शाम 4 बजे तक होगा। हार्बर लाइन पर CSMT और वडाला के बीच यह ब्लॉक 19 नवंबर को रात 11 बजे  से 20 नवंबर को रात 8 बजे तक होगा।

मेल एक्सप्रेस यार्डलाइन का ब्लॉक 21 नवंबर को रात 2.00 बजे यानी 27 घंटे के बाद खत्म होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए मेनलाइन पर परेल, कुर्ला, भायखला, दादर, ठाणे, कल्याण और कर्जत-कसारा स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेनें चलाई जाएगी। इसके साथ ही हार्बर लाइन पर वडाला से पनवेल और गोरेगांव स्टेशनों के बीच भी लोकल ट्रेनें चलेंगी। भायखला, कुर्ला, परेल, दादर और वडाला स्टेशनों पर ट्रेन रिवर्सल के लिए प्लेटफार्मों की संख्या कम है।  इसलिए मेनलाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें कम फ्रीक्वेंसी पर चलेंगी।

इस वेबसाइट मिलेगी पूरी जानकारी

इसी बीच रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अनावश्यक रूप से स्टेशनों पर भीड़भाड़ न करें। वहीं ब्लॉक प्रभावित क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए महानगरपालिकाओं को पर्याप्त बसें चलाने के लिए अनुरोध किय है। क्योंकि 18 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की जोड़ियों को रद्द कर किया गया है। दादर, पनवेल, पुणे और नासिक स्टेशनों पर 68 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजीनेट किया है। इसकी पूरी जानकारी सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in पर और सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त टिकट रिफंड काउंटर्स खोले जाएंगे। साथ ही यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए हेल्पडेस्क भी खोले जायेंगे।

Exit mobile version