Site icon News1India

Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान, प्रदेश में बनने वाली वेब सीरीज पर देंगे 50% सब्सिडी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो मुंबई के दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से मुलाकात की। इस बैठक में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी में बनने वाली वेब सीरीज पर 50% तक की सब्सिडी और वेब फिल्मों की लागत पर 25% तक की छूट की दिशा में काम किए जाएंगे। इसके अलावा स्टूडियो और लैब के लिए 25% तक की सब्सिडी उपलब्ध कराने की की भी बात कही।

फिल्म सिटी से महज 10 मिनट की होगी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दूरी

सीएम योगी ने कहा कि हम एयर कनेक्टविटी पर काम कर रहे हैं। इस दिशा में हमने बहुत से एयरपोर्ट शुरू किए हैं। उन्होंने आगे कहा ति आजमगढ़ के नाम पर पहले कमरे नहीं मिलते थे आज हमने आजमगढ़ के नाम पर एयरपोर्ट तैयार किया है। आज आजमगढ़ के लोगों को कोई संदिग्ध नजर से नहीं देखता है।

वहीं सीएम योगी ने सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को लेकर कहा कि आजमगढ़ की जनता ने एक गायक को सांसद चुना है तो हम वहां पर एक संगीत महाविद्यालय बनाने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि एशिया के सबसे बड़े निर्माणाधीन जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दूरी फिल्म सिटी से महज 10 मिनट की होगी।

बैठक में इन हस्तियों ने लिया हिस्सा

सीएम योगी के साथ हुई इस बैठक में बोनी कपूर, मधुर भंडारकर, मनोज मुंतशिर, सुनील शेट्टी, राजकुमार संतोषी, ओम राउत,  सुभाष घई, मनोज जोशी, सोनू निगम, अनिल शर्मा, रवि किशन, कैलास खेर, जैकी श्रॉफ, जैकी मनमोहन शेट्टी, भगनानी, राजपाल यादव,  और राहुल मित्रा जैसी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

गौरतलब है कि सीएम योगी लखनऊ में 10-12 फरवरी तक होने वाले तीन दिवसीय ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ के दौरान उद्योगपतियों और उद्यमियों को प्रदेश में आमंत्रित करने के लिए मुंबई में गए हैं। योगी ने इसे लेकर गुरुवार को मुंबई एक रोड शो भी किया।

Exit mobile version