Site icon News1India

Mumbai to Amritsar : गोल्डन टेंपल मेल गाड़ी पर अज्ञात लड़को ने की पत्थरबाजी, AC कोच की कई खिड़कियां टूटी

मुंबई से अमृतसर को रवाना गोल्डन टेंपल मेल गाड़ी (संख्या 12903) पर कल रात कुछ अज्ञात लड़को ने पत्थरबाजी की हैं। हालांकि इससे किसी की जानमान को हानि तो नहीं पहुंची हैं। लेकिन हादसे की वजह से गाड़ी के अंदर मौजूद पैसेंजर्स में अफरा-तफरी मच गई। रात 11.23 बजे अमृतसर पहुंचने के बाद रेलवे पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी से पता चला है कि 12 मई को ट्रेन मुंबई से अमृतसर को रवाना हुई थी। तब 13 मई की रात को यह ट्रेन 12.45 पर ब्यास रेलवे स्टेशन से निकली तो कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेन पर पत्थर गिरने की आवाजें सुनाई देनी लगी। हालात और ज्यादा गंभीर तब हो गए, जब ट्रेन के AC कोच B1 व B2 की कांच की खिड़कियों पर पत्थर पड़ने लगे।

डबल लेयर कांच की एक परत टूटी

मुंबई से अमृतसर को रवाना ट्रेन के पैसेंज प्रवीण जैन ने बताया कि पथराव की वजह से ट्रेन के AC कोच B1 व B2 की कई खिड़कियां टूट गई। हालांकि ट्रेन में डबल लेयर कांच होने की वजह से पैसेंजर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आपको बता दें कि खिड़कियों की बाहरी परत टूटी है, लेकिन अंदर के शीशों में सिर्फ क्रैक आया हैं। जिससे पैसेंजर्स को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर अंदर का कांच भी टूट जाता तो ट्रेन के AC कोच में बैठे पैसेंजर्स कांच व पत्थरों से जख्मी हो सकते थे।

 

Exit mobile version