शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

निकाय चुनाव 2023: गाजियाबाद में BJP में पड़ी फूट, जनरल वी के सिंह के सुझावों को प्रदेश अध्यक्ष ने किया नजरअंदार, जब जनरल मिलने पहुंचे तो बंद किया दरवाजा…

by Vikas Baghel
अप्रैल 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में 3 और 11 मई को निकाय चुनाव होने हैं जिसके मद्देनजर 23 अप्रैल को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद BJP में अंदर ही अंदर हलचल तेज हो गई है। लिस्ट जारी होने के बाद गाजियाबाज की राजनीति में जो हुआ उसे एक शेर के माध्यम से बयां किया जा सकता है। एक मशहूर शायर का शेर है ” बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम, बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी बहुत कम निकले।

गाजियाबाद की राजनीति में टिकट वितरण के साथ जो कुछ जनरल वीके सिंह के साथ हुआ यह किसी अपमान से कम नहीं, मुरादनगर लोनी और खोड़ा नगरपालिका से जनरल वी के सिंह ने जिसके भी नाम दिए उन सभी नामों को आला कमान के मंत्रियों ने अनसुना कर दिया, हद तो तब हो गई जब जनरल वीके सिंह गुहार लगाने दिल्ली के यूपी भवन में पहुंचे लेकिन वहां कमरा अंदर से लॉक कर लिया गया।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

इसीलिए इस खबर की शुरुआत में हमने “बड़े बेआबरू तेरे कूचे से होकर निकले” हम वाला शेर लिखा।

वैसे तो राजनीति में पर्दे के पीछे बहुत खेल चलते हैं निकाय चुनावों में गाजियाबाद के पांचों विधायक, संगठन और जनरल वीके सिंह आमने-सामने है

 किसी भी चुनाव में प्रदेश का संगठन और राष्ट्रीय संगठन हर जनप्रतिनिधि की सुनता है कि किसको चुनावी मैदान में उतारा जाए और किसको न उतारा जाए, इसी के तहत हर चुनाव की रणनीति भी तैयार की जाती है।

ठीक उसी तरह जनरल वीके सिंह ने मुरादनगर से सुझाव दिया था कि केडी त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा जाए। इसी तरह खोड़ा नगर पालिका से कालू यादव की पत्नी, ललित जायसवाल की पत्नी और एक चौहान साहब की पत्नी का नाम उन्होंने दिया था

लोनी नगर पालिका में भी उन्होंने कई नामों को सुझाव के तौर पर रखा था लेकिन महत्वपूर्ण बात है ये है कि जनरल द्वारा दिए गए एक भी नाम को गंभीरता से नहीं लिया गया।

लोकल विधायक जनरल पर हावी हो गए, 2024 का इलेक्शन अगले साल है अगर जनरल आगामी चुनाव के लिए अपने सिपहसालार तैयार कर रहे थे तो विधायकों और संगठन को इससे क्या दिक्कत थी?

संगठन के इस फैसले से नाराज होकर जनरल वीके सिंह अपनी बात रखने और नाराजगी जताने के लिए यूपी भवन पहुंचे थे लेकिन हैरत की बात तो यह है कि जिस जनरल के लिए पीएम मोदी के दरवाजे भी हमेशा खुले रहते हैं उसी जनरल वी के सिंह के लिए यूपी भवन ने अपने दरवाजे बंद कर दिए।

जरनल दरवाजा पीटते रहे लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला, बेशक चुनावी फैसले और उम्मीदवार संगठन की जिम्मेदारी है लेकिन एक केंद्रीय मंत्री और लोकल सांसद से ना मिलना उनकी आपत्तियों को ना सुनना और उनके लिए दरवाजा ना खोलना एक अच्छा संदेश कतई नहीं देता है।

जर्नल की गाजियाबाद के लोकल चुनावों में नहीं सुनी गई, इस बारे में जब अन्य विधायकों से बात हुई तो उनका कहना था कि “निकाय चुनाव है यहां पर लोकल संगठन के ऊपर जिम्मेदारी है हम लोग सीधे हर किसी के संपर्क में रहते हैं हमें मालूम है कौन हारेगा कौन जीतेगा। जनरल साहब का जब बड़ा चुनाव आएगा तो हम लोग खुलकर उनके साथ रहेंगे जहां तक आप यह कह रहे हैं कि जनरल साहब की नहीं सुनी गई तो यह बीजेपी है यहां पर 100% किसी की नहीं सुनी जाती”

कुल मिलाकर निकाय चुनाव के बहाने एक बार फिर से बीजेपी की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई हालांकि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी आंतरिक कलह खुलकर सामने आई थी जब राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कई बार खुले मंच पर जनरल के खिलाफ बोला था जिसे लेकर आलाकमान को चिट्ठी भी लिखी गई थी।

 2019 के लोकसभा चुनावों में गाजियाबाद के चारों विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास पहुंच गए थे उन्हें डर था कि कहीं गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह का टिकट रिपीट ना हो पाए।

लेकिन इस बार राजनीति के इस शतरंज में विधायकों ने अपने जनरल को जरूर मात दे दी है लेकिन  इस हार से बौखलाए जनरल वी के सिंह के पलटवार का सभी को इंतजार रहेगा।

Tags: GENERAL VK SINGHGhaziabadGhaziabad NewsUP NewsUP Nikay Chunav 2023Uttar PradeshUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Next Post

Hathras: Fantasy Game में हारा रुपये, तो इंजीनियरिंग छात्र ने रच डाली खुद के अपरहण की साजिश, कर्ज चुकाने के लिए पिता से मांगी फिरौती

Zontes Bike: चार मॉडल वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध शानदार बाइक लॉन्च, जानें कीमतस और खूबी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In