हैदराबाद: दिल्ली में हुए नृशंस श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जिसे भूला पाना संभव नहीं है। इस हत्याकांड ने हर किसी को चौंका दिया था। अब हैदराबाद में फिर से ऐसा ही केस दोहराया गया है। यहां भी एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर उसने पत्थर काटने वाली मशीन से उसके शरीर को टुकड़ो में काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिया। अब इस केस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने मृतका के हाथ और पैर घर के रेफ्रिजरेटर में रख रखे थे। दुर्गंध न आए इसके लिए मृतक ने कीटाणुनाशक और इत्र का छिड़काव किया था।
जानिए पूरा मामला
17 मई को हैदराबाद पुलिस को मुसी नदी के पास एक कटे सिर के बारे में मालूम चला। पुलिस मामले की जांच करने लगी, जिसके बाद बुधवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। 48 साल के आरोपी चंद्र मोहन के 55 वर्षीय कृतिका यारम अनुराधा रेड्डी के साथ अवैध संबंध थे। दोनों का रिश्ता 15 साल तक चला। अनुराधा रेड्डी अपने पति से अलग रह रही थी। जिसके बाद वो अपने प्रेमी चंद्र मोहन के साथ दिलसुखनगर स्थित चैतन्यपुरी कॉलोनी स्थित उसके घर में रहा करती थी।
क्या था हत्या का मकसद?
कृतिका जरूरतमंदों को ब्याज पर पैसा उधार देने का व्यापार किया करती थी। ऑनलाइन व्यापार करने के लिए आरोपी ने भी मृतिका से करीब 7 लाख रुपये उधार लिए थे। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद आरोपी ने महिला को मारने की पूरी प्लानिंग बना ली। 12 मई को दोनों का झगड़ा हुआ और आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई।
हत्या करने के बाद देखा ऑनलाइन वीडियो
गर्लफेंड की हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्थर काटने की दो छोटी मशीनें खरीदीं और शव को टुकड़ो में काटकर ठिकाने लगा दिया। पहले उसने मृतका का धड़ से सिर काटा और फिर काले पॉलीथिन के ढक्कन में रख दिया। इसके साथ ही उसने उनके पैर और हाथ अलग कर के फ्रिज में रख दिए। उसे ऑनलाइन वीडियो देखकर बॉडी पार्ट डिस्पोज करने के आइडिया मिले।
सफाई कर्मचारी को मिला कटा हुआ सिर
वहीं किसी को संदेह ना हो कि महिला की मौत हो चुकी है इसके लिए आरोपी मृतका के फोन से उसके जानने वाले लोगों के साथ बात करता रहता था। लेकिन 17 मई को मुसी नदी के पास अफजल नगर कम्युनिटी हॉल के सामने कूड़ा फेंकने की जगह पर सफाई कर्मचारियों का मृतका का कटा हुआ सिर मिला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी स्कैनिंग से खुले राज
सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग और अन्य जांच के जरिए पुलिस ने मामले की जांच कर ली है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़िता के शरीर के अंगों को उसके घर से बरामद कर लिया है और बिना देरी किए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।