Site icon News1India

एन बीरेन सिंह आज दोपहर 3 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

नई दिल्ली। मणिपुर में एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बीरेन सिंह आज दोपहर 3 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंची निर्मला सीतारमण ने इस बात की घोषणा की थी कि बीरेन सिंह ही मणिपुर के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. निर्मला सीतारमण ने इस दौरान बताया कि विधायक दल ने उन्हें सर्वसम्मानित से अपना नेता चुना है।

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, ये सर्वसम्मानित से लिया गया एक अच्छा निर्णय है जो सुनिश्चित करेगा कि राज्य में स्थिर और जिम्मेदार सरकार होगी. बता दें, आज होने वाले शपथ ग्रहण के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. इसके अलावा कई बड़े नेता भी शामिल होने जा रहे हैं।

बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा किया पार बता दें, मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 10 मार्च को हुई थी जिसमें सत्तरारूढ़ बीजेपी ने 32 सीटों पर कब्जा बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार किया था. वहीं, एनसीपी को 7 सीटें मिली, कांग्रेस को पांच, एनपीएफ को पांच सीटें मिली थी. वहीं, साल 2017 में बीजेपी ने प्रदेश में पहली बार सरकार बनाई थी उस दौरान पार्टी ने 21 सीटें जीती थी. एनसीपी और एनपीएफ के हाथ चार-चार सीटें लगी थी. टीएमसी के एक और निर्दलीय विधायक के समर्थन से बीजेपी ने सरकार बना ली थी।

Exit mobile version