Site icon News1India

N Kiran Reddy: पूर्व CM ने बदला रिवाज, तीन पीढ़ियों ने की कांग्रेस की सेवा, अब रेड्डी ने छोड़ा साथ, प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में थामा BJP का हाथ

2024 के आम चुनाव से पहले सभी सियासी पार्टियां अलर्ट हो गई है। इसी के साथ खेमे की अदला बदली भी शुरु हो गई। दलबदल की राजनीति (Politics) के बीच राज्य के आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्व सीएम एन किरण रेड्डी (N Kiran Reddy) कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) ने खेमे में एन किरण रेड्डी का स्वागत किया। एन किरण रेड्डी शुक्रवार को पहले पार्टी मुख्यालय (BJP Party Headquarters) पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) सहित अन्य नेता भी शामिल रहे।

क्या रणजी खिलाड़ी बीजेपी में खेल पाएंगे अच्छी पारी

इस बीच प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं बीजेपी में दक्षिण भारत के वरिष्ठ नेता किरण कुमार रेड्डी का स्वागत करता हूं। रेड्डी परिवार की तीन पीढ़ीयां कांग्रेस में रही। इनके पिता अमरनाथ रेड्डी, जो आन्ध्र प्रदेश के चार बार विधायक रहे और मंत्री भी। वहीं किरण रेड्डी भी चार बार विधायक रहे। स्पीकर रहे और चिप व्हिप व मुख्यमंत्री भी रहे। 

उन्होंने कहा कि किरण रेड्डी क्रिकेट के भी अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। रणजी खेल चुके हैं। अब बीजेपी से नई पारी शुरु की है। यकीकनन यहां भी वो अच्छा रन बनाएंगे। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि रेड्डी की एक बार अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी। ये उनसे और उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम से बहुत प्रभावित हुए। ये हमारी बहुत बड़ी ताकत होंगे। इनकी छवि ईमानदार रही है।

रेड्डी इस्तीफे के बाद बोले कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर

बता दें कि रेड्डी ने 12 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर ने बयान देते हुए कहा था कि जिन लोगों ने पार्टी से सब कुछ हासिल करने के बाद आंध्र प्रदेश कांग्रेस को खत्म कर दिया। वो लोग अब बीजेपी में चले है। बता दें कि रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री थे।

उन्होंने 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित अपने पत्र में लिखा और कहा कि ‘‘कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें।”

Exit mobile version